इराक़ के एक वरिष्ठ सेनाधिकारी ने पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत में दसियों आतंकवादियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है। समाचार एजेंसी सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इस इराक़ी अधिकारी ने अपना नाम प्रकट न किए जाने की शर्त पर बताया कि इराक़ी सेना ने बुधवार को अलअंबार के विभिन्न इलाक़ों में अभियान के दौरान कई सरग़नाओं सहित बड़ी संख्या में आतंकवदियों को धरदबोचा।इस अधिकारी के अनुसार इराक़ी सुरक्षा बलों ने इसी प्रकार बड़ी संख्या में आतंकवादियों के क़ब्ज़े से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए।अलअंबार में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
10 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 487984
इराक़ के एक वरिष्ठ सेनाधिकारी ने पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत में दसियों आतंकवादियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।